आपत्तियां मांगी, नियम अनुसार होगा निस्तारण
Deoli News 25 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर नियोजन विभाग अजमेर जोन द्वारा नगरीय क्षेत्र देवली के मास्टर प्लान-2045 का प्रारूप तैयार कर मंगलवार को जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्रकाशन किया गया।

इस दौरान 25 जून से 24 जुलाई तक आमजन से आपत्ति व सुझाव प्रस्तुत किए जाने के लिए नगरपालिका देवली के सभागार में बैठक कर नगरीय क्षेत्र देवली के मास्टर प्लान-2045 का प्रारूप जारी किया गया। इस दौरान नगर नियोजक विभाग से आए मुकेश मित्तल (अतिरिक्त मुख्य नगर नियोजक), रूपाराम चौधरी (सहायक नगर नियोजक), लेखराज सैनी (सहायक नगर नियोजक), पवन कुमार शर्मा अधिशाषी अधिकारी, सौरभ जिन्दल उपाध्यक्ष, पार्षद भीमराज जैन, पंकज जैन पार्षद, रामेश्वर प्रसाद सोनी सहित नगरपालिका स्टाफ की उपस्थिति में नगरीय क्षेत्र देवली के मास्टर प्लान-2045 का प्रारूप जारी किया। वहीं नगर नियोजन विभाग से आए अधिकारियों ने इसके बारे में जानकारी दी।
अतिरिक्त मुख्य नगर नियोजन मुकेश मित्तल ने बैठक में उपस्थित लोगों को बताया कि फिलहाल देवली के मास्टर प्लान-2045 का प्रारूप प्रकाशित किया गया है। उक्त प्रारूप पर आपत्तियां मांगी गई है। जिस किसी की भी व्यक्ति आपत्ति प्राप्त होगी, उसका नियमानुसार परीक्षण कर निस्तारण किया जाएगा।
पंचायत समिति की साधारण सभा 28 जून को



