Deoli News 23 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की विवेकानंद कॉलोनी स्थित पलाक्षी प्री स्कूल में सोमवार को नन्हे बच्चों ने फैंसी ड्रेस के माध्यम से अर्थ डे पर पृथ्वी संरक्षण का संदेश दिया।
स्कूल संचालिका सोनम ने बताया कि इस मौके पर नन्हे बच्चों ने अलग-अलग वेशभूषा पहनकर पृथ्वी संरक्षण, यातायात नियमों के पालन तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने शहर में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने की अपील की। वही महावीर उद्यान देवली में जाकर बच्चों ने पौधारोपण किया। इसके अलावा आगामी 26 अप्रैल को मतदान करने का बच्चों ने तख्तियों के माध्यम से संदेश दिया। बच्चों को पृथ्वी संरक्षण के बारे में जानकारी भी दी गई।
पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प




