सजीव झांकी भी सजाई, मंगलवार को भंडारा होगा
Deoli News 22 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर देवली के प्राचीन बावड़ी बालाजी मंदिर से सोमवार को शाम को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर भगवान हनुमान व श्री राम के जयकारे लगे।
शोभायात्रा शहर के सभी प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। शोभायात्रा में बाहरी व स्थानीय अखाड़ेबाजों के करतब दिखाए। शोभायात्रा शाम बावड़ी बालाजी से होकर शहर के छतरी चौराहा, मुख्य बाजार, ममता सर्किल, चर्च रोड, विवेकानंद कॉलोनी, बस स्टैंड होते हुए वापस मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान राम, लक्ष्मण, जानकी की सजीव झांकी थी। वही केसरी नंदन हनुमान जी की सजीव झांकी भी आकर्षक थी। लोगों ने भगवान हनुमान व श्रीराम के जयकारे लगाए। आरती के बाद लोगों को प्रसादी का वितरण किया गया। हनुमान जन्मोत्सव के पर आयोजित शोभायात्रा का शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
जिसमें शहर के गणमान्य लोगों, महिलाओं, बच्चों व युवाओं ने जमकर भाग लिया। पुजारी चेतन वैष्णव ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव पर इस वर्ष भी बावड़ी बालाजी मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन होगा। इससे पहले सोमवार रात मंदिर परिसर में भजन संध्या होगी।


