Deoli News 22 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) तालुका विधिक सेवा समिति देवली के आदेश की पालना में सोमवार को तालुका स्तर पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम हुआ।
इसमें पैनल लॉयर अनिल कुमार भुरेठा व पीएलवी गिरवर सिंह शक्तावत ने सिटी प्राइड पब्लिक स्कूल देवली में विश्व पृथ्वी दिवस, बाल विवाह एक अपराध, बाल श्रम, नशा मुक्ति की जानकारी, पीड़ित प्रतिकर स्कीम, यौन उत्पीड़न अधिनियम, बाल नशा मुक्ति, एनजीटी का प्रचार, हेल्प टू चिल्ड्रन, नालसा योजना 2015 आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी तथा शिविर स्थल पर जानकारी युक्त पंपलेट बांटे गए।
भगवान महावीर का जन्म कल्याणक मनाया
(हरिशंकर सैनी)
आँवा के श्रीसुधा सागर पब्लिक स्कूल में भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक महोत्सव हुआ। संस्था निदेशक ओम प्रकाश ठग व सचिव पवन कुमार धानोत्या ने दीप प्रज्वलित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भगवान महावीर स्वामी के जीवन व उनकी लोक-कल्याण व जन हितकारी शिक्षाओं पर प्रकाश डाला व भजन प्रस्तुत किया। लघु प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें सभी वर्ग विशेष के बच्चों ने हिस्सा लिया। निदेशक ने बच्चों को भगवान महावीर स्वामी के जीवन से प्रेरित हो जन-कल्याण कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।


