Desk News 22 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सौम्या झा ने आखातीज एवं टोंक अक्षय तृतीया पर होने वाले संभावित बाल विवाहों की रोकथाम व इसकी सूचना देने के लिए जिला मुख्यालय पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।

उक्त नियंत्रण कक्ष में लोग सूचना देकर बाल विवाह की जानकारी दे सकते हैं जिसके दूरभाष नंबर 01432-247478 हैं। जिला कलक्टर ने बताया कि कलेक्ट्रेट के संस्थापन अधिकारी राजेंद्र जैन (मोबाइल नंबर 9982282636) को नियंत्रण कक्ष का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि नियंत्रण कक्ष 24 घंटे संचालित होगा। साथ ही नियंत्रण कक्ष में नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी प्रभारी के संपर्क में रहेंगे तथा बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।


