एक युवक की मौत हुई, साथी हुआ घायल
Deoli News 5 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर पर मंगलवार रात एक ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। जिसे देवली चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पुलिस की जानकारी के अनुसार पनवाड़ निवासी समीर पुत्र शहजाद और परवेज पुत्र शहजाद बाइक पर सवार होकर गांव पनवाड़ लौट रहे थे। दोनों युवक पड़ोसी है, जो देवली में एल्युमिनियम वर्क्स का काम करते है। मंगलवार शाम वे दोनों नमाज पढ़ कर गांव लौट रहे थे। इस बीच राजमार्ग पर एक ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों घायलों को देवली चिकित्सा ले लाया गया। जहां से समीर को गंभीर हालत में कोटा रैफर कर दिया। कोटा में समीर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि परवेज का देवली चिकित्सालय में उपचार जारी है। परिजनों ने इसे लेकर देवली थाने में रिपोर्ट दी है।
वही बजरी की ट्रैक्टर ट्राली के चालक पर लापरवाहीपूर्वक टक्कर मारने का आरोप लगाया है। यह घटना दौलता मोड़ के करीब की बताई गई है। उधर, देवली थाने के हेडकांस्टेबल रमेश कुमार कोटा पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। उल्लेखनीय है कि मंगलवार रात ही हिंडोली थाने में पुलिसकर्मी (चालक) लड्डूलाल को भी गावड़ी मार्ग पर एक ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी थी थी। इस हादसे में पुलिसकर्मी की भी मौत हुई है। वह बाइक पर सवार थे।



