Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsमां के टोकने से नाराज युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

मां के टोकने से नाराज युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

परिजनों के होश उड़े


Deoli News 5 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के प्रताप कॉलोनी निवासी एक युवती ने अपने घर में लगे पंखे के फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के यह देखने पर होश उड़ गए। वहीं उक्त घटना से परिजन हतप्रभ है।

पुलिस की जानकारी के अनुसार मृतका सीमा पुत्री रामनिवास बंगाली हैं। सीमा के पिता जयपुर में प्लंबर का काम करते है। जबकि माता घरों में झाड़ू, पोछा लगाने का काम करती है। सीमा ने बुधवार को छत पर लगे पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सीमा के गले पर फंदे के स्पष्ट निशान है। सूचना पर देवली थाना पुलिस के एएसआई दिलीप सिंह और पुलिसकर्मी दिनेश मीणा अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

इस दौरान परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया। लेकिन सहायक उप निरीक्षक दिलीप सिंह ने परिजनों से समझाईश कर रहे हैं। मृतक सीमा की मां ने बताया कि घर में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। बुधवार को उन्होंने सीमा को केवल प्यार से घर में रहने की बात कही थी, ताकि उसे बुरा नहीं लगे। उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि टोकने पर वह आत्महत्या तक का कदम उठा लेगी। परिजनों से समझाईश करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान एएसआई दिलीप सिंह और देवली गांव के पूर्व सरपंच राजबहादुर रेगर ने मध्यस्थता कर परिजनों को पोस्टमार्टम के लिए तैयार किया। फिलहाल शव मोर्चरी में रख दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d