Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskनवनिर्मित हॉल का भीलवाड़ा सांसद ने किया उद्घाटन

नवनिर्मित हॉल का भीलवाड़ा सांसद ने किया उद्घाटन


Deoli News 8 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अग्रवाल पंचायत विश्रामगृह देवली में नवनिर्मित हॉल का उदघाटन गत 6 जुलाई को भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल द्वारा किया गया।

नवल मंगल ने बताया कि विश्रामगृह में यह हॉल 140 गुणा 45 साइज का पूरा एयर कंडीशनर सुविधा युक्त है। शादी व अन्य कार्यक्रमों के लिए बहुत उपयोगी रहेगा। कार्यक्रम में सांसद ने बताया कि उन्होंने सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से मिल कर देवली जहाजपुर रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग बनवा कर फोरलेन करने की मांग की है। भीलवाड़ा टेक्सटाइल का सेंटर है। लिहाजा इसकी प्रगति के लिए एक मेगा टेक्सटाइल पार्क, जो कि 130 एकड़ में होगा। जिसका निर्माण भी करवाया जाना प्रस्तावित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवल मंगल मेट्रोकेम ने की। इस दौरान अग्रवाल समाज अध्यक्ष, मंत्री, सभी संरक्षक व समाज के कई सदस्य, महिला मंडल सदस्य व नव युवक मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम की व्यवस्था प्रमोद मंगल व अन्य सहयोगियों की ओर से गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d