प्रधान निलंबन मामला
Jahazpur News 8 जुलाई (आज़ाद नेब) पंचायत समिति प्रधान सीता देवी के निलंबन को लेकर सोमवार को जहाजपुर के बाजार आधे दिन बंद रहे। बारह देवरा से विरोध यात्रा निकाली। वहीं उपखण्ड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन के बाद पुतला फूंका गया।
इसके बाद उपखण्ड अधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। दरअसल राज्य सरकार ने प्रधान सीता देवी गुर्जर को नियमित बेठक आयोजित नहीं करने सहित अन्य मामलों को लेकर पद से निलंबित करने का मामला तूल पकड़ा जा रहा है। सोमवार को कांग्रेस कार्यक्रताओ के आह्वान पर जहाजपुर के बाजार बन्द रहे तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बारह देवरा से उपखण्ड कार्यालय पहुचकर राज्यपाल के नाम उपखंड अधिकारी सुरेंद्र बी पाटीदार को ज्ञापन सौंपा।
यह है पूरा मामला
गौरतलब है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर की मां जहाजपुर पंचायत समिति की प्रधान सीता देवी गुर्जर को ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के अतिरिक्त आयुक्त एवं शासन उपसचिव ने आदेश जारी कर निलंबित कर दिया। इस आदेश को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सोमवार को सुबह से ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने मुख्यालय स्थित बाराह देवरा मन्दिर पर एकत्र होना शुरू हुए। सामूहिक रणनीति तैयार कर मन्दिर से आदेश के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदर बाजार, बस स्टेण्ड होते हुए उपखण्ड कार्यालय पहुचे नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया तथा राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। लोगों में आदेश को लेकर विरोध नजर आया।
इस दौरान उप प्रधान रामप्रसाद मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, पार्षद अनिल उपाध्याय, पूर्व पार्षद बाबूलाल खटीक, रमेश गुर्जर, दीपक पंचोली, अतुल जोशी, पुर्व डीआर पृथ्वीराज सिंह मीणा, सरपंच बाबूलाल मीणा, अजीत मीणा, उपसरपंच सावन टाक, रईस चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।


