Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationनागरिक एवं सामाजिक कर्तव्यों की महत्ता समझाई

नागरिक एवं सामाजिक कर्तव्यों की महत्ता समझाई


Jahazpur News 24 फरवरी (मोहम्मद आज़ाद नेब) राजकीय महाविद्यालय जहाजपुर में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तीसरे एक दिवसीय शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या शिखा जगरवाल ने की।

जबकि मुख्य अतिथि के रूप में धर्मनारायण एनएसएस समन्वयक, भीलवाड़ा जिला उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन से हुई। मुख्य अतिथि ने “कर्तव्य बोध दिवस” विषय पर छात्रों को नागरिक एवं सामाजिक कर्तव्यों की महत्ता समझाई। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अधिकार आवश्यक हैं, उसी प्रकार कर्तव्यों का पालन भी समाज की उन्नति के लिए अनिवार्य है। राजनीति विज्ञान के सहायक आचार्य गौरव चौधरी ने संविधान में उल्लेखित नागरिक कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं प्रभारी विष्णु कुमार सोनी ने समाज और परिवार के प्रति हमारी जिम्मेदारियों पर चर्चा की। कार्यक्रम में एलडीसी कयूम, यूडीसी मनोज सहित महाविद्यालय छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। शिविर ने विद्यार्थियों को सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d