अन्य वारदातें भी कबूली
Deoli News 24 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस सर्कल की घाड़ थाना पुलिस ने कंटेनर के ताले तोड़कर शराब की पेटी चुराने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
घाड़ थाना प्रभारी के अनुसार यह आरोपी दीपक पुत्र छीतर लाल रैदास निवासी तितरिया थाना नासिरदा जिला टोंक एवं अंकित पुत्र रमेश रैदास निवास बाबाजी का बरड़ा थाना हिंडोली है। जिन्हें अनुसंधान के बाद गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों पर खेत में रखे शराब से भरे लोहे की कंटेनर के ताले तोड़कर शराब की 40 पेटियां निकालने का आरोप है। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। वही दोनों युवक प्रकरण में वांछित थे। दोनों आरोपियों के पास से टोयोटा इटीयोस कार भी जब्त की है। आरोपियों से अनुसंधान में पता चला है कि उन्होंने पुलिस थाना डिग्गी के चौसला के पास एक लोहे के कंटेनर से भी शराब की चोरी करना कबूल किया है। इसी तरह रामाज होटल के पास पुलिस थाना निवाई सदर में भी लोहे के कंटेनर से शराब चुराना स्वीकार किया है।



