Deoli News 24 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के इटूण्दा गांव में एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। युवक का शव सोमवार सुबह तालाब में मिला है।

वहीं हनुमान नगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपर्द कर दिया। हेडकांस्टेबल कैलाश चंद ने बताया कि जरिए फोन पुलिस को सूचना मिली कि सूरेश कुमार (38) पुत्र अर्जुन लाल रेगर रविवार शाम से अपने घर से लापता था। परिजन उससे पूरी रात ढूंढते रहे। लेकिन उसका पता नहीं लगा। इधर, सोमवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर परिजन भी तालाब के पास पहुंचे तो उन्हें सुरेश कुमार का शव पानी मे तैरता मिला। इस पर हनुमान नगर पुलिस को सूचना दी गई। हनुमान नगर पुलिस ने युवक के शव को देवली राजकीय चिकित्सालय में रखवा कर पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों के सुपर्द कर मामले की जांच में जुट गई है।



