-
देर रात तक चला जागरण
-
पनवाड़ में आठवीं रामधुनी कार्यक्रम
Deoli News 24 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप के पनवाड़ गांव स्थित बावड़ी के बालाजी प्रभातफेरी मंडल की ओर से रविवार को आठवीं रामधुनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजित रामधुनी प्रभातफेरी से समूचा गांव राम के नाम से गूंज उठा।
क्राइम न्यूज़ : देवली से फिर चोरी हुई टाटा हैरियर कार, साथ में गए 5 लाख रुपए कैश
कार्यक्रम के सहयोगकर्ता योगेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि इससे पहले शनिवार रात मंदिर परिसर में जागरण का कार्यक्रम हुआ। बालाजी मंदिर में रात्रि जागरण शुरू हुआ। इसमें गायको ने विभिन्न देवी देवताओं एवं भगवान की स्तुति की एवं भजन गाए। सुबह 4 बजे तक जागरण चला। वहीं रविवार सुबह आसपास के करीब 27 गांव की प्रभातफेरी मंडल पनवाड़ पहुंचे। यहां सुबह 10 से अपराह्न 3 बजे तक प्रभातफेरिया ने नगर भ्रमण किया। इसमें शामिल श्रद्धालु राम नाम व भगवान नाम जपते हुए चल रहे थे।
रामधुनी की शोभायात्रा बावड़ी बालाजी से रवाना होकर प्रजापत मोहल्ला, माली मोहल्ला, मुख्य बाजार होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। जहां शाम को श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुमित नाना, नंदा बडेरा, योगेंद्र सिंह राजावत, रघुराज सिंह, गणेश वैष्णव, मोडू प्रजापत, जगदीश साहू, नवीन शर्मा समेत दर्जनों युवाओं ने सहयोग किया।
धर्म कर्म न्यूज़ : महाशिवरात्रि पर भजन संध्या 25 को, गायक देंगे भजनों की प्रस्तुति



