Deoli News 24 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) एक शाम आसनेश्वर महादेव के नाम कार्यक्रम को लेकर दूनी क्षेत्र के कनवाड़ा गांव में 25 फरवरी रात सवा 8 बजे से विशाल भजन संध्या आयोजित होगी। इसमें कई भजन गायक अपनी प्रस्तुति देंगे।
आयोजन से जुड़े दीनबंधु नागर ने बताया कि भजन संध्या में मेहंदवास से गायक प्रकाश माली, राष्ट्रीय मंच संचालक कवि प्रदीप पवार, कॉमेडियन मुकेश छैला शामिल होंगे। वही नृत्यांगना अनोखी राजस्थानी और सोनू सैनी (भीलवाड़ा) भी अपनी प्रस्तुति देंगी। उक्त कार्यक्रम का आयोजन आसनेश्वर महादेव मित्र मंडल एवं आसनेश्वर महादेव विकास समिति कनवाड़ा की ओर से किया जा रहा है। इधर, शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर स्थित श्री नीलकंठ महादेव ट्रस्ट की ओर से 25 फरवरी रात 8 बजे भजन संध्या होगी। यह जानकारी पुजारी रिंकू पाराशर ने दी। उल्लेखनीय है कि शहर के जयपुर रोड स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में भी महाशिवरात्रि का पर्व इस बार आधुनिक शादी की तरह मनाया जाएगा। इस मौके पर हल्दी एवं मेहंदी का कार्यक्रम होगा। वही महादेवजी की बारात भी रवाना होगी।



