शनिवार रात की वारदात, देवली क्षेत्र की यह दूसरी वारदात
Deoli News 23 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के नेवरबाग बालाजी एजेंसी एरिया निवासी एक व्यक्ति ने रविवार को समीप के हनुमान नगर थाने में अपनी लाखों रुपए की टाटा हैरियर कार चोरी होने का मामला दर्ज कराया है, जो शनिवार देर रात चोरी हुई थी।
वहीं उक्त कार में रखें 5 लाख रुपए नकद और अन्य दस्तावेज भी चले गए। वारदात का पता रात 2 बजे करीब लगा। जब पीड़ित को अपनी कार दिखाई नहीं दी। पुलिस में दर्ज प्रकरण के अनुसार यह मामला राजेश कुमार बागड़ी पुत्र मूलचंद बागड़ी निवासी लुहारी कला हाल एजेंसी एरिया देवली ने दर्ज कराया है। इसमें बताया है कि वह शनिवार रात 10 से 11 बजे वह अपनी टाटा हैरियर कार लेकर कोटा से आए थे। जिन्होंने अपनी कार घर के बाहर खड़ी की। इस कार में 5 लाख रुपए कैश, ट्रैक्टर, बुलेट एवं स्कूटी की आरसी और पंजाब एंड सिंध बैंक देवली के तीनों खातों की चेकबुक गाड़ी में रखी हुई थी। रिपोर्ट में बताया कि रात पौने एक बजे जब वह उठे तो कार घर के बाहर खड़ी थी।
लेकिन रात 2 बजे के करीब यह कार गायब मिली। पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया कि यह कार उनकी फर्म कोमल माईनिंग के नाम से रजिस्टर थी। जिसका कहीं कोई पता नहीं लगा। अज्ञात चोर उसे चुराकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले जनवरी माह में भी शहर के अटल उद्यान के पास स्थित सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल अशोक कुमार चौधरी की टाटा हैरियर कार भी चोरों ने चुराई थी। उक्त कार चोरी का आरोपी जयपुर की आदर्श नगर पुलिस के गिरफ्त में आया था। इससे पहले रविवार को कार मलिक को रिपोर्ट दर्ज करने में परेशानी हुई।
दरअसल यह मामला नेवरबाग रोड इलाके का था। लिहाजा काफी देर तक देवली और हनुमान नगर थाना पुलिस अपने क्षेत्राधिकार को लेकर भ्रमित रही। बाद में यह मामला हनुमान नगर थाना क्षेत्र का निकला। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। अब तक देवली से 2 टाटा हैरियर कार चोरी हो चुकी है।
संबंधित प्रीवियस न्यूज़ :
वीडियो देखें : देवली से चोर महज 11 मिनट में चुरा ले गया 21 लाख की लग्जरी कार



