Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsवीडियो देखें : देवली से चोर महज 11 मिनट में चुरा ले...

वीडियो देखें : देवली से चोर महज 11 मिनट में चुरा ले गया 21 लाख की लग्जरी कार

  • गत वर्ष धनतेरस पर खरीदी थी कार

  • दो किश्त ही जमा करा पाया कार मालिक

  • एक सप्ताह में कार चोरी की दूसरी बड़ी वारदात


@आशीष बागड़ी

Deoli News 8 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हालांकि अभी तक शहर से बाइक चोरी होने की वारदाते सामने आ रही थी। लेकिन देवली के दशहरा मैदान के समीप गांधी कॉलोनी निवासी एक स्कूल प्रिंसिपल की लाखों रुपए की लग्जरी कार चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसे लेकर पीड़ित स्कूल प्रधानाचार्य ने देवली पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है।

जानकारी के मुताबिक यह रिपोर्ट दशहरा मैदान के पास निवासी एवं प्रतापगढ़ में हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक चौधरी ने दी है।

धनतेरस पर खरीदी थी कार

चौधरी ने बताया कि इसी धनतेरस पर उन्होंने करीब सवा 21 लाख रुपए की कीमत की टाटा हैरियर कार खरीदी थी। उस दौरान उन्होंने कंपनी की पॉलिसी के अनुरूप शुरुआती अमाउंट भर दिया। जबकि इसके बाद प्रधानाचार्य ने शेष भुगतान की किस्त बन वाली, ताकि आसानी से भुगतान किया जा सके। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। केवल दो किश्त जमा करा चुके प्रधानाचार्य अशोक चौधरी की कार मंगलवार देर रात 2 बजे चोरी हो गई।

पीड़ित ने बताया कि उनकी कार दशहरा मैदान की दीवार से सटकर स्थित मकान के बाहर खड़ी थी।

11 मिनट में 21 लाख का फटका

यहां एक चोर अपने मुंह को कपड़े से बांधकर रात 1:57 पर आया और किसी नुकीली अथवा पेचकस नुमा वस्तु से कांच तोड़कर भीतर प्रवेश किया। साथ ही लग्जरी कार के सेंसर मेंटेन कर 2 बजकर 8 मिनट पर महज 11 मिनट में कार चुराकर ले गया। वारदात का पता सुबह उठने पर लगा। तब उन्होंने अपने घर की सीसीटीवी फुटेज देखे तो इसमें चोर साफ वारदात करता हुआ नजर आ रहा है। कार चोरी की घटना के बाद पीड़ित के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल देवली पुलिस को सूचना दी। चोर की ओर से कांच तोड़ने के प्रमाण भी घर के बाहर टुकड़ों के रूप में पड़े हैं।

संभवत कार सेंसर कंट्रोल कर की वारदात

पीड़ित अशोक चौधरी ने बताया कि यह शातिर चोर एक प्रोफेशनल कार चोर है। जिसने बड़ी चालाकी से कार के खलासी के पीछे वाली सीट का शीशा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सभी सेंसर मेंटेन किए। जिससे थीफ अलार्म नहीं बज सके। अलार्म बजा भी तो कार ले जाते वक्त। उनका अनुमान है कि कार अपने साथ टैबलेट या किसी तरह का लैपटॉप लेकर आया था। जिसकी मदद से उन्होंने कार को कंट्रोल किया। वही उक्त कार के पीछे एक छोटी कार भी थी। अनुमान है कि इसमें चोर गिरोह के सदस्य साथ थे। कार चुराने के बाद यह कार भी पीछे पीछे साथ चली गई। वारदात के दौरान बाइक व ट्रैक्टर ट्राली गुजरने पर चोर ने कार के पीछे छुपकर अपना बचाव किया।

उल्लेखनीय है कि इसी सप्ताह में कार चोरी की यह दूसरी वारदात है। इससे पहले चोरों ने जयपुर रोड स्थित प्रताप नारायणी नगर निवासी व कॉलेज मालिक रणवीर सिंह चौहान की अल्टो कर चुराई थी। हालांकि यह कार दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में अगले दिन जयपुर रोड पर संथली गांव के करीब खेतों में मिल गई। लेकिन कुल मिलाकर अब कार चोर इलाके में सक्रिय हैं। ऐसे में शहर के सैकड़ों घरों के बाहर खड़ी कारे चोरी होने का लोगों को भय सताने लगा है। चोरी की उक्त वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d