Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsचाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बलात्कार करने का आरोप

चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बलात्कार करने का आरोप

पीड़िता ने दर्ज कराया मामला


Deoli News 8 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने देवली गांव निवासी युवक पर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर गलत काम करने का आरोप लगाते हुए गत 2 दिन पहले देवली थाने में मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार यह मामला 22 वर्षीय महिला ने अपने पिता के साथ उपस्थित होकर दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया कि गत वर्ष 25 जुलाई को देवली गांव निवासी युवक ने उसे धोखे से घर बुलाया और बहला फुसलाकर झांसा देते हुए पीड़िता की चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया। जिससे वह बेहोश हो गई तथा इसके बाद में आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। इसके अलावा ब्लैकमेल करने की नियत से आरोपी ने मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाकर रख लिए। आरोप है कि तब से उक्त व्यक्ति पीड़िता को ब्लैकमेल कर बलात्कार कर रहा है।

वहीं फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए लगातार बलात्कार करता रहा। रिपोर्ट में बताया कि गत 2 दिसंबर को सुबह 9:30 बजे पीड़िता अपने घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपी युवक घर में घुसा। जिसने उसे जबरन पकड़ लिया और गलत काम करने लगा। पीड़िता के चिल्लाने पर वह मौके से रवाना हो गया और फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।

रिपोर्ट में आरोप लगाया कि आरोपी युवक काफी समय से पीड़िता को जबरन ब्लैकमेल कर डराकर गलत काम कर रहा है। इसके अलावा पीड़िता के पिता को भी आरोपी ब्लैकमेल कर चुका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d