6 साल बाद कराई कटिंग और सेविंग
Deoli News 23 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय विधायक राजेंद्र गुर्जर ने अपने समर्थक विनोद माहुर को रविवार को अपने हाथों से चप्पल पहनाई है। वही संकल्प पूरा होने पर समर्थक ने भी 6 साल बाद अपनी हेयर कटिंग और सेविंग कराई है।
दरअसल यह समर्थक सिरोही निवासी विनोद माहुर है। जिन्होंने 6 साल बाद अपना संकल्प पूरा होने पर यह सब कुछ किया। विनोद ने वर्ष 2018 में भाजपा नेता राजेंद्र गुर्जर के विधायक बनने तक हेयर कटिंग और सेविंग नहीं कराने का संकल्प लिया था। वही गत 2 वर्ष पूर्व इस संकल्प को पूरा करने के लिए अपनी चप्पल भी छोड़ दी थी। हाल ही में हुए विधानसभा उपचुनाव के बाद राजेंद्र गुर्जर विधायक बने। वही समर्थक विनोद का संकल्प पूरा हुआ। इसे लेकर रविवार को सिरोही स्थित देहलवाल महाराज मंदिर परिसर में कार्यक्रम हुआ और विनोद ने अपना संकल्प पूरा होने पर देहलवल महाराज मंदिर में अपनी सेविंग कटिंग कराई। वहीं विधायक राजेंद्र गुर्जर ने स्वयं अपने हाथों से समर्थक को चप्पल पहनाई। विधायक ने कहा कि वह हमेशा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में विनोद माहुर को देहात मंडल का अध्यक्ष भी बनाया गया था।



