मंच की राष्ट्रीय परिषद बैठक संपन्न
Deoli News 1 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्वदेशी जागरण मंच की तीन दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक गत 28 से 30 जून को लखनऊ में आयोजित हुई।
इसमें देशभर के सभी प्रांतों के चयनित प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। इस दौरान वर्षभर में स्वदेशी के कार्यक्रमों एवं स्वावलंबी भारत अभियान के माध्यम से देश में युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रेरित करने के लिए किए जा रहे जन जागरण अभियान की समीक्षा की गई। राष्ट्रीय परिषद बैठक में नए दायित्वों की भी घोषणा की गई है। इनमें जयपुर प्रांत में देवली निवासी सुरेन्द्र नामा को प्रांत संयोजक स्वदेशी जागरण मंच दायित्व दिया गया। यह जानकारी सुदेश कुमार सैनी राजस्थान क्षेत्र प्रचार प्रमुख ने दी।
चिकित्सालय परिसर में पौधारोपण कर मनाया डॉक्टर्स-डे



