Jahazpur News 1 जुलाई (आज़ाद नेब) राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर सीएमएचओ, बीसीएमओ, सीएचसी मे कार्यरत चिकित्सकों ने सोमवार को चिकित्सालय परिसर मे पौधारोपण कर डॉक्टर्स डे मनाया।
इस दौरान शाहपुरा सीएमएचओ डॉ. विष्णु दयाल ने कहा कि राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस, नागरिकों की भलाई सुनिश्चित करके समाज और राष्ट्र निर्माण में डॉक्टरों की भूमिका का जश्न मनाता है। हर वर्ष एक जुलाई को भारत के लाखों चिकित्सा पेशेवरों व संगठनों को उनके समर्पण और निस्वार्थ सेवा के लिए सम्मानित करने के उद्देश्य से यह दिन मनाया जाता है। इस दौरान पालिकाध्यक्ष नरेश मीणा, बीसीएमओ डॉ. अशोक जाट, सीएससी प्रभारी डॉ. नईम अख्तर, डॉ. राकेश मीना, डॉ. रोहिताश मीना, डॉ. युवराज सिंह, डॉ. विशाल, डॉ. महेश कुमार, डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ. प्रशांत, पार्षद लवली सिंह, बीपीएम रामजस मीना, एमपीएब्डयु खेमराज, आलोक कुमार सेन, भूषण लाल आदि मौजूद थे।



