Deoli News 17 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली की सहायक आचार्य अंग्रेजी एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी निकिता वर्मा को सत्र 2022-2023 में राष्ट्रीय सेवा योजना में उत्कृष्ट कार्य एवं नवाचारों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
प्राचार्य डॉ. पीएम वर्मा ने बताया कि यह पुरस्कार बीएस मेहता सभागार, एचसीएम रिपा झालाना डूंगरी, जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में प्रदान किया गया। समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा एवं शासन सचिव भानु प्रकाश एटरू उपस्थित थे। निकिता वर्मा के निर्देशन में महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने हिमाचल प्रदेश के मनाली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के एनआईसी कैम्प में प्रतिभागिता की और राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में कई पुरस्कार प्राप्त किए। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के सभी सदस्यों और विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई दी।



