Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePublic Voiceनई ग्राम पंचायत बनाने या समीप की पंचायत में शामिल करने की...

नई ग्राम पंचायत बनाने या समीप की पंचायत में शामिल करने की मांग


Deoli News 17 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ग्राम सेन्दियावास के निवासियों ने गुरुवार को नायब तहसीलदार देवली को एक ज्ञापन दिया है, जिसमें उन्होंने अपने गांव को नई ग्राम पंचायत बनाने या फिर ग्राम पंचायत पनवाड़ में शामिल करने का अनुरोध किया है।

ग्रामीणों कहना है कि सेन्दियावास स्वयं भी ग्राम पंचायत बनने की पूर्ण पात्रता रखता है और भौगोलिक दृष्टि से यह गांव नयागाँव, सारदडा और बासलक्ष्मणा के मध्य में स्थित है। वर्तमान में ग्राम सेन्दियावास को सांवतगढ़ से हटाकर सिरोही ग्राम पंचायत में जोड़ा गया है, जो कि 14 किलोमीटर दूर है।

ग्रामवासियों की मांग है कि यदि ग्राम सेन्दियावास को नई ग्राम पंचायत नहीं बनाया जाता है, तो इसे ग्राम पंचायत पनवाड़ में शामिल किया जाए, जो कि मात्र 2 किलोमीटर दूर है। यदि यह भी संभव नहीं हो पाता है, तो उन्हें पूर्व की तरह ग्राम पंचायत सांवतगढ़ में ही रखा जाए। ग्रामवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें सांवतगढ़ पंचायत में ही रखा जाता है, तो वे आगामी ग्राम पंचायत चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे। इस दौरान कई ग्रामीण में मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d