Deoli News 17 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीपस्थ बोरडा गणेश मंदिर स्थित बनास नदी के घाट पर बुधवार रात साप्ताहिक आरती हुई।
बुधवार शाम देवली के ज्योति कॉलोनी निवासी व पत्रकार कृष्ण गोपाल शर्मा ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ पर परिवार सहित बोरडा गणेश मंदिर में पूजा की। पं. मुकेश गौतम के सानिध्य में पूजा अर्चना कर मां बनास आरती की गई। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष गिरिराज जोशी, पुजारी पप्पूलाल मीणा व रामस्वरूप मीणा, आरती संयोजक पंकज शर्मा, नवल मंगल सहित जनसेवा समिति के घीसालाल टेलर, चंद्रभान गोयल, मनीष पाराशर सहित मौजूद थे।



