Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsनिराश्रित एवं जरूरतमंद बच्चों को गर्म कपड़े वितरित

निराश्रित एवं जरूरतमंद बच्चों को गर्म कपड़े वितरित

संस्कार केंद्र से दे रहे हैं, “शिक्षा और संस्कार”


Deoli News 20 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सेवा भारती” द्वारा संचालित “गणेश बाल संस्कार केन्द्र” बोरडा गणेश रोड स्थित भांड कॉलोनी में देवली सोशल ग्रुप की ओर से नन्हे मुन्ने बच्चे को सर्दी से राहत के लिए ऊनी कैप एवं अल्पाहार के लिए बिस्किट वितरित किए गए।

ग्रुप के अध्यक्ष नरेन्द्र बड़जात्या ने बताया कि देवली सोशल ग्रुप समाज सेवा के लिए हमेशा कार्यक्रम करता है। इसे लेकर गुरुवार को गुरुवार को एक आश्रम में निवासित करीब डेढ़ दर्जन बच्चों को हेमराज की मौजूदगी में जर्सी वितरण किया गया। वहीं शुक्रवार को संस्कार केन्द्र की शिक्षिका मनीषा मीणा की मौजूदगी में भांड बस्ती जाकर सेवा भारती द्वारा संचालित संस्कार केन्द्र पर 35 बच्चों को ऊनी टोपे का वितरण किया गया। इस दौरान दिनेश जैन, संदीप बड़जात्या, सुनील टांक, अनिल जैन, जम्बु बिलाला, जिनेन्द्र बिलाला, सुनील काला, पारस पाटनी, निर्मल बड़जात्या, अमित टांक, अमित जैन मौजूद थे। सोशल ग्रुप से जुड़े दिनेश जैन ने बताया कि सेवा भारती की ओर से संचालित बाल संस्कार केंद्र का उद्देश्य है। भांड बस्ती समेत आसपास की कॉलोनी में रहने वाले बच्चों को मार्गदर्शन देना है।

यहां के अधिकांश बच्चे भिक्षावृति में लगे हैं। वही यह बच्चे शिक्षा और संस्कार से भटक चुके हैं। संस्कार केंद्र के माध्यम से इन्हें भिक्षावर्ती से हटाकर शिक्षित करने के साथ संस्कारित किया जाएगा। हाल ही में बाल संस्कार केंद्र शुरू किया गया है और इनमें बच्चे भी आने लगे हैं। यहां शिक्षिका मनीषा मीना इन्हें मार्गदर्शन दे रही है।

नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कैम्प रविवार को

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d