Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHealth newsनि:शुल्क यूरोलॉजी चिकित्सा परामर्श शिविर 6 अक्टूबर को

नि:शुल्क यूरोलॉजी चिकित्सा परामर्श शिविर 6 अक्टूबर को


Deoli News 5 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जहाजपुर चुंगी नाका स्थित महेश नर्सिंग होम में 6 अक्टूबर को यूरोलॉजी से जुड़े रोगों में नि:शुल्क परामर्श मिलेगा। शिविर में कई तरह की जांच नि:शुल्क भी होगी।

महेश नर्सिंग होम संचालक डॉ. महेश जिंदल ने बताया कि शिविर में सोनी हॉस्पिटल जयपुर के अनुभवी यूरोलॉजिस्ट डॉ. अमित सोनी रोगियों की जांच का नि:शुल्क परामर्श देंगे। उन्होंने बताया शिविर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इसमें पेशाब की धार जांच, ब्लड शुगर, यूरिन की जांच नि:शुल्क होगी। जबकि सीटी स्कैन और सोनोग्राफी जांच पर 30 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। जिंदल ने बताया कि शिविर में रोगी गुर्दा, पेशाब के रोग, प्रोस्टेट, डायबीटिक नेफ्रोपैथी, हाइपरटेंसिव नेफ्रोपैथी, कैंसर, मूत्र मार्ग की जांच, मूत्र नली का सिकुड़न आदि रोगों में परामर्श ले सकेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d