Deoli News 4 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गौतम हितकारिणी सभा देवली के द्विवार्षिक चुनाव आगामी 13 अक्टूबर को होंगे। इसके लिए चुनाव अधिकारी भी बनाए गए हैं, जिनकी देखरेख में चुनाव संपन्न होंगे।

सभा के निवर्तमान अध्यक्ष रमेश शर्मा ने बताया कि गौतम समाज सभा के महामंत्री संदीप कांटिया ने समाज के लोगों से विचार विमर्श कर अध्यक्ष व कार्यकारिणी के चुनाव 13 अक्टूबर रविवार को शाम 4 बजे गौतम सेवा सदन में आयोजित करने का निर्णय लिया। समाज के लोगों की सर्वसम्मति से चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं आवश्यक होने पर मतदान कराकर चुनाव कराया जाएगा। चुनाव के लिए राजेन्द्र शर्मा तथा सत्येन्द्र व्यास को चुनाव अधिकारी बनाया गया।


