Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationवाहनों से शुल्क वसूली पर रोक लगाई जाए, ज्ञापन सौंपा

वाहनों से शुल्क वसूली पर रोक लगाई जाए, ज्ञापन सौंपा


Deoli News 4 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के बस स्टैंड परिसर में नगर पालिका द्वारा निजी वाहनों, टेक्सी और लोक परिवहन बसों से की जा रही वसूली का विरोध करते हुए निजी वाहन चालक संघ ने शुक्रवार को उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में बताया कि पलिका द्वारा मोटर मालिकों, वाहन मालिकों से शुल्क वसूला जा रहा है। वाहन मालिकों ने आरोप लगाया कि एक कस्ट्रक्शन द्वारा जबरन सभी वाहनों से रुपए वसूले जा रहे हैं। ठेकेदार द्वारा मनमाने तरीके से जयपुर-कोटा वाया देवली, देवली-भीलवाड़ा, देवली-केकड़ी-अजमेर, देवली-नैनवा, देवली-बेगू, देवली-नगरफोर्ट, देवली स्टेण्ड, टेक्सी स्टेण्ड व अन्य रूटों से गुजरने वाली लगभग 300-350 वाहनों से लाखों रूपए की वसूली की जा रही हैं। पूर्व में भी नगर पालिका द्वारा वसूली की गई थी। जब वाहन मालिकों के विरोध करने पर नगर पालिका द्वारा बंद कर दिया गया है। ज्ञापन में निजी वाहन मालिकों ने बताया कि देवली शहर के आसपास सभी नगरपालिका क्षेत्रों में इससे भी कम शुल्क लिया जाता है, जो भी 24 घंटे तक मान्य रहता है। वाहन मालिकों ने जल्द वसूली को बंद करने की मांग की है।

वहीं मांग नहीं मानने पर आंदोलन की चेतवानी दी है। ज्ञापन सौपने में गजेंद्र चौहान, दिनेश शर्मा, गुंजन कुमार, अमरसिंह, कमलेश, श्रवण कुमार, रिंकेश कुमार, योगेंद्र सिंह समेत दर्जनों वाहन मालिक एवं चालक मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d