Deoli News 12 दिसम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली के दशहरा मैदान के पास स्थित विशाल आई हॉस्पिटल में आगामी 14 दिसम्बर (रविवार) को नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कैम्प आयोजित होगा।
यह निशुल्क कैम्प विशाल आई केयर ट्रस्ट व जिला अंधता निवारण समिति टोंक के तत्वाधान में लगेगा। ऑपरेशन के दौरान लैंस प्रत्यारोपण (बिना टाँके वाला) होगा। कैम्प सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक होगा। इस अवधि में रोगी निःशुल्क परामर्श ले सकेंगे। यहां रोगियों को अपना पहचान पत्र, राशन कार्ड व मोबाइल नं साथ लाने होंगे। जबकि रोगियों के परिजनों को स्वयं के भोजन व रहने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। देवली का विशाल आई हॉस्पिटल में राजस्थान सरकार के कर्मचारी व पेंशनर्स के लिए भी कैशलेस उपचार की सुविधा है।



