Deoli News 12 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप के हनुमान नगर थाना पुलिस थाने में एक ट्रैक्टर ट्रॉली को अवैध बजरी परिवहन के मामले में जब्त किया गया है।

इसे लेकर प्रकरण दर्ज हुआ है। मामले के अनुसार गत 11 दिसंबर को पुलिस जाप्ता ने गश्त के दौरान अमरवासी में एक ट्रैक्टर ट्रॉली को बजरी से भरा हुआ पाया, जिसका चालक, पुलिस वाहन को देखकर भाग गया। जिसकी की जांच करने पर पाया गया कि उसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। पुलिस ने उक्त ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया है और संबंधित के खिलाफ एमएमडीआर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।



