Monday, May 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHealth newsनि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कैम्प एक मार्च को

नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कैम्प एक मार्च को


Deoli News 27 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली के दशहरा मैदान स्थित विशाल आई हॉस्पिटल में जिला अंधता निवारण समिति टोंक और विशाल आई केयर ट्रस्ट के सहयोग से रविवार एक मार्च को नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित होगा।

आई कैंप का समय सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा, इसमें नेत्र विशेषज्ञों द्वारा आंखों की नि:शुल्क जांच कर परामर्श दिया जाएगा। इस दौरान मोतियाबिंद के लिए चयनित रोगियों का अत्याधुनिक तकनीक से नि:शुल्क लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। शिविर में आने वाले मरीजों को अपने साथ आधार कार्ड या राशन कार्ड की फोटो प्रति और मोबाइल नं लाना अनिवार्य होगा, जबकि साथ आने वाले परिजनों को अपने भोजन और ठहरने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।

उल्लेखनीय है कि विशाल आई हॉस्पिटल में आरजीएचएस की भी सुविधा है, जो सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए उपयोगी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d