वेटरनरी व कृषि महाविद्यालय में खूब उड़ा गुलाल
Deoli News 26 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) फाल्गुन एकादशी पर 27 फरवरी को श्री श्याम मंदिर, सिरोही धाम में “रंग रंगीलो फागोत्सव 2026” का भव्य आयोजन किया जाएगा।
श्री श्याम भक्तों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भव्य दरबार, छप्पन भोग और अखंड ज्योत के साथ विशेष भजन संध्या होगी, जिसमें गायक नितिन मंगल, राहुल अग्रवाल, रानू सेन और तनुश्री अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
खूब उड़ी गुलाल
फागुन की मस्ती के बीच गुरुवार को सिरोही स्थित आरआर कॉलेज ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंस और पंडित दीनदयाल उपाध्याय कृषि महाविद्यालय में भी होली का पर्व मनाया गया। कॉलेज प्रबंधन के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, निदेशक नीलू अग्रवाल और राकेश पाराशर मौजूद रहे।
उत्सव के दौरान पूरा कॉलेज परिसर रंगों और खुशियों से सराबोर नजर आया, जहां छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों ने डीजे एवं ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया।


