Deoli News 1 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस उप अधीक्षक देवली रामसिंह समेत उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट की पालना में देवली थाना पुलिस ने गुरुवार को 8 वारंटी को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी राजकुमार नायक के अनुसार पुलिस ने गिरफ्तार शुदा वारंटी रामनिवास पुत्र लादूलाल कीर निवासी कीर मोहल्ला देवली, बाबुद्दीन उर्फ शरमा पुत्र विजय बंजारा निवासी छापडेल पलासिया का झोपड़ा, थाना कोटडी, चांदमल उर्फ चांदिया उर्फ चंद्रशेखर पुत्र राम प्रसाद वर्मा निवासी कीर मोहल्ला के पीछे प्रताप कॉलोनी देवली, लोकेश पुत्र लालाराम वाल्मीकि निवासी सिरोही, रवि कुमार पुत्र हंसराज मीणा निवासी सेन्दीयावास, हंसराज पुत्र रतिराम मीणा निवासी सेन्दीयावास, फूलसिंह पुत्र संग्राम सिंह राजपूत निवासी पनवाड़ एवं राजेश पुत्र मेवाराम रेगर निवासी गोपीपुरा थाना देवली को गिरफ्तार किया है।
कार्रवाई दल में सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, करण सिंह हेड, कांस्टेबल संदीप कुमार, बद्रीलाल, रामेश्वर, पुलिसकर्मी प्यारेलाल, हुकुम नाथ राजकुमार शामिल थे।


