Deoli News 1 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर 2 अगस्त को ब्लॉक व नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

नगर अध्यक्ष विनोद पुजारी ने बताया कि राज्य में बढ़ती बिजली की दरों, पेयजल अव्यवस्था, चौपट कानून व्यवस्था, आमजन में भय के मद्देनजर सुबह 11 पेट्रोल पंप स्थित स्थानीय कार्यालय में भाजपा सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उक्त धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए सभी कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं को कहा गया है।


