Deoli News 4 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के महेश्वरम हॉस्पिटल (महेश नर्सिंग होम) में अब एसएमएस जयपुर के न्यूरो सर्जन डॉ. राघव जिंदल की सेवाएँ मिलेगी।
डॉ. राघव जिन्दल एमएस एमसीएच (न्यूरोसर्जरी) में गोल्ड मेडलिस्ट हैं और एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर में सहायक प्रोफेसर हैं, वे प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक देवली में महेश्वरम हॉस्पिटल में अपनी सेवाएँ देंगे। डॉ. जिन्दल ब्रेन और स्पाइन ट्यूमर सर्जरी, एन्युरिज्म सर्जरी, स्लिप डिस्क, साइटिका, सिर और स्पाइन ट्रॉमा, सिर दर्द (माइग्रेन), गर्दन और कमर दर्द, दिमागी बुखार और दिमाग में पानी भरने सहित बीमारियों का इलाज करेंगे। इसके अलावा, वह दिमाग में खून का बहना, दिमाग में खून का थक्का जमना, लकवा, नसों की बीमारियां, हाथ पैरों में कमजोरी, मिर्गी आना और अन्य तंत्रिकागत समस्याओं का भी इलाज करेंगे। यहां सीटी स्कैन, सोनोग्राफी, ईसीजी और ब्लड टेस्ट भी रियायती दरों पर होंगे।



