Thursday, August 27, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपंचायत प्रशासन ने लिया संज्ञान, जेसीबी से हटाए बंबूल

पंचायत प्रशासन ने लिया संज्ञान, जेसीबी से हटाए बंबूल


Deoli News 27 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पनवाड़ में मालियों के दरवाजे से माली समाज श्मशान घाट की ओर जाने वाले रास्ते पर बंबूल और झाड़ियां उगने का मामला उजागर होने के बाद पंचायत प्रशासन ने संज्ञान लिया।

गुरुवार को ग्राम पंचायत प्रशासक सत्यनारायण माली ने जेसीबी लगवाकर रास्ते से बंबूल हटवाए, जिससे राहगीरों को राहत मिली। वहीं पनवाड़ से चांदली मार्ग की ओर बंबूलों से जकड़े रास्ते को लेकर सार्वजनिक निर्माण विभाग ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। ग्रामीणों ने जल्द सफाई अभियान चलाकर मार्ग दुरुस्त करने की मांग करते हुए कार्रवाई नहीं होने पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here