Deoli News 2 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ज्योतिपुरा शुक्रवार को और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवडावास में गुरुवार को पक्षियों के लिए परिंडे लगाने की पहल की गई।
ज्योतिपुरा विद्यालय में नवनियुक्त प्रधानाचार्य पप्पूलाल रैगर ने अपने कार्यग्रहण पर राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड यूथ एवं ईको ग्रीन क्लब के तत्वावधान में पक्षियों के लिए परिंडे लगाकर अपने कार्यकाल की शुरुआत की। ईको क्लब प्रभारी अनिल गौतम ने बताया कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है और इस भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर उनका जीवन बचा सकते हैं।
इससे पहले गुरुवार को देवडावास विद्यालय में भी प्रधानाचार्य जय कुमार जैन के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में लगे पौधे की टहनियों पर परिंडे बांधे। ज्योतिपुरा विद्यालय में व्याख्याता राजेश कुमार देवतवाल, वरिष्ठ अध्यापक बनवारी लाल, किशन लाल और अन्य कार्मिक उपस्थित थे, जबकि देवडावास विद्यालय में नरेश कुमार वर्मा, तुलसीराम गौतम, रघुनंदन पंचोली, सुवालाल रामदयाल और अन्य कार्मिक उपस्थित थे।



