Jahazpur News 2 मई (मोहम्मद आज़ाद नेब) क्षेत्र से एक प्रेरणादायक पहल सामने आई है। मिशन मुस्कान का उद्देश्य है निराश्रित और बेसहारा बच्चों के जीवन में आशा की किरण जगाना और उनके भविष्य को संवारना।
इस मिशन की शुरुआत जहाजपुर चिकित्सा विभाग में कार्यरत डॉ. नितिन टेपण, आशीष नागौरा और सह-संस्थापक डॉ. सांवरिया ने मिलकर दो साल पहले उदयपुर में की थी। अब जहाजपुर कार्यरत होने से यहां के बच्चों लाभ पहुंचेगा। मिशन मुस्कान के अंतर्गत समय-समय पर जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री किताबें, स्कूल बैग, पेन, पेंसिल और अन्य आवश्यक वस्तुएं वितरित की जाती हैं, ताकि वे भी समाज की मुख्यधारा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।
यह पहल बच्चों के जीवन में न केवल शैक्षणिक सहारा बन रही है, बल्कि उनके आत्मबल को भी मजबूती दे रही है। इस काम में डॉ. नितिन टेपण और उनकी टीम को देवेंद्र मीना, प्रवीण सालवी, देवार्ष गौतम, धीरज पटवा और अरविंद चौधरी सहित का निरंतर सहयोग मिल रहा है। इन सभी की मेहनत और सेवा भावना मिशन मुस्कान को नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रही है।

संस्थापक टीम का लक्ष्य है कि आने वाले समय में और भी अधिक बच्चों तक सहायता पहुंचाई जाए। मिशन मुस्कान के माध्यम से भविष्य में विभिन्न प्रकार के सामाजिक और शैक्षणिक अभियान चलाकर समाज के वंचित वर्ग को मुख्यधारा में लाया जाएगा।


