Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskबस परिचालक के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

बस परिचालक के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत


Deoli News 2 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के हनुमान नगर क्षेत्र निवासी एक छात्रा ने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है कि रोडवेज बस के परिचालक ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया।

छात्रा देवेंद्र मेघवंशी की पुत्री पूर्वा मेघवंशी हनुमान नगर क्षेत्र की निवासी है और टोंक में वेटरनरी डिप्लोमा की पढ़ाई कर रही है। छात्रा ने आरोप लगाया कि शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे वह पेट्रोल पंप चौराहे पर खड़ी थी, जब मत्स्य नगर डिपो की एक बस आई। जब वह टोंक जाने के लिए बस की सीढ़ियों पर चढ़ी, तो परिचालक ने उसे नीचे उतार दिया और बस टोंक नहीं जाने की बात कही। इसके बाद छात्रा अपने पिता के साथ देवली बस स्टैंड आई और टोंक जाने के लिए कहा, तो परिचालक छात्रा से उलझ गया और दुर्व्यवहार किया।

छात्रा ने मुख्यमंत्री संपर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। छात्रा का कहना है कि परिचालक का व्यवहार बहुत ही अपमानजनक था। लोगों का कहना है कि उक्त परिचालक का व्यवहार सभी यात्रियों से इसी तरह खराब है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d