Wednesday, May 13, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessपशु चिकित्सा शिविर में किए जटिल ऑपरेशन

पशु चिकित्सा शिविर में किए जटिल ऑपरेशन


Deoli News 13 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आरआर कॉलेज की निर्देशिका नीलू अग्रवाल के निर्देश अनुसार आयोजित पशु चिकित्सा शिविर में बुधवार को कई जटिल बीमारियों का सफल ऑपरेशन किया गया।

शिविर के दौरान पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण, प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक शल्य चिकित्सा सेवाएं दी गईं। शिविर में टेल एम्प्यूटेशन (पूंछ विच्छेदन) तथा वैजाइनल प्रोलैप्स के गंभीर मामलों का सफल ऑपरेशन किया गया। इस दौरान प्रोफेसर डॉ. साई श्री, डॉ. मोनिका चौधरी, डॉ. प्रीति पांडेय एवं पशुधन सहायक रामदेव ने अहम भूमिका निभाई। टीम ने पशुपालकों को गर्मी के मौसम में पशुओं की विशेष देखभाल करने, स्वच्छ एवं ठंडा पानी उपलब्ध कराने, हरे चारे एवं संतुलित आहार देने तथा पशुओं को धूप से बचाने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d