चालक, परिचालक का माल्यार्पण कर स्वागत किया
Deoli News 16 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के रोडवेज बस स्टैंड से बुधवार सुबह नॉन स्टॉप जयपुर बस सेवा की शुरुआत हुई। इस मौके पर बस के चालक और परिचालक का माल्यार्पण कर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
कार्यालय प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि सुबह 5 बजे देवली से रवाना हुई नॉनस्टॉप जयपुर बस का पहला टिकट डॉ. रजत वैष्णव ने कटाया। इसी तरह देवली से 27 यात्री जयपुर के लिए रवाना हुए। यात्रियों ने कहा कि नॉनस्टॉप बस सेवा शुरू होने से उन्हें जयपुर जाने में सुविधा होगी और समय की बचत होगी। बता दे कि यह बस सुबह करीब 8 बजे जयपुर नॉनस्टॉप पहुंचाएगी। जिससे खासकर गर्मी के बीच लोग सुबह के ठंडे माहौल में अपनी यात्रा कर सकेंगे। बस सेवा की शुरुआत के दौरान सत्यनारायण विजय, पारस साहू मोंटी, सुरेश जैन, अनीश शर्मा, शिवशंकर शर्मा आदि मौजूद थे। इस दौरान यात्रियों ने बूंदी आगार प्रबंधक घनश्याम गौड़ व स्टेशन इंचार्ज राकेश शर्मा का आभार व्यक्त किया।



