Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationग्राम पंचायत में यथावत रखने की मांग, ज्ञापन सौपा

ग्राम पंचायत में यथावत रखने की मांग, ज्ञापन सौपा


Deoli News 15 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मानपुरा के निवासियों ने तहसीलदार देवली वीरेन्द्र सिंह शक्तावत को ज्ञापन सौंपकर ग्राम पंचायत बीजवाड में ही यथावत रखने की मांग की है।

ग्रामीणों तर्क है कि ग्राम मानपुरा शुरू से ही ग्राम पंचायत बीजवाड का राजस्व ग्राम रहा है और बीजवाड की दूरी केवल 5 किलोमीटर है, जबकि हिसामपुर की दूरी 9 किलोमीटर है। ग्रामवासी चाहते हैं कि ग्राम मानपुरा को ग्राम पंचायत बीजवाड में ही रखा जाए और शीघ्र आदेश जारी किए जाएं। ग्रामवासियों में इस फैसले के खिलाफ रोष है और उन्होंने चुनावों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने मांगों पर जल्द ही कार्रवाई होने की उम्मीद जताई है, जिससे की समस्याओं का समाधान हो सके।

ज्ञापन के दौरान करतार मीणा, सोजीराम, जोगेंद्र, बद्री कुमावत, बन्नालाल, गोपाल, मांगीलाल, मानाराम आदि थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d