Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskबुधवार सुबह से जयपुर के लिए शुरू होगी नॉन स्टॉप रोडवेज बस

बुधवार सुबह से जयपुर के लिए शुरू होगी नॉन स्टॉप रोडवेज बस

देवलीवासियों को मिलेगी सुविधा


Deoli News 15 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के रोडवेज बस स्टैंड से 16 अप्रैल से नई नॉनस्टॉप जयपुर बस सेवा का श्रीगणेश होगा। इससे देवली व आसपास के क्षेत्र के हजारों लोगों को राजधानी जयपुर जाने के लिए सुविधा होगी।

देवली रोडवेज कार्यालय के स्थान प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि यह बस बूंदी डिपो की है, जो देवली से प्रतिदिन सुबह 5 बजे देवली से नॉनस्टॉप जयपुर के लिए रवाना होगी। यह बस टोंक, निवाई, चाकसू सहित क्षेत्र के बाईपास से होकर गुजरेगी। वहीं उक्त बस सुबह करीब 8 बजे यात्रियों को जयपुर पहुंचाएगी। वही इसके कुछ देर बाद 9:15 बजे यह बस वापस रवाना होगी, जो देवली करीब सवा 12 बजे पहुंचेगी। इसके बाद उक्त बूंदी डिपो की बस कोटा के लिए रवाना हो जाएगी।

वही इसी रूट की दूसरी बस का रात्रि विश्राम देवली में होगा। नॉनस्टॉप बस सेवा से यात्रियों को सुविधा होगी। जबकि इससे पहले जयपुर के लिए देवली से सुबह 5:15 बजे रवाना होती थी। नॉनस्टॉप बस से यात्रियों का समय बचेगा। प्रभारी ने बताया कि पिछले दिनों देवली आए मुख्य प्रबंधक बूंदी आगार घनश्याम गौड़ ने उक्त बस सेवा शुरू करने की घोषणा की थी। जिसके तहत यह बस सेवा बुधवार सुबह से शुरू हो जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d