Deoli News 26 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आगामी 13 से 15 जून को आयोजित एक कार्यक्रम में बाल साहित्य सम्मान से देवली के पारसचंद जैन को सम्मानित किया जाएगा।
जैन देवली के जनता कॉलोनी निवासी हैं और एक शिक्षाविद् हैं। वह संयुक्त निदेशक शिक्षा के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। यह सम्मान कविता के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया जा रहा है। जैन पूर्व में भी कई तरह के साहित्यिक पुरस्कार से सम्मानित हो चुके है।



