Deoli News 26 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय थाना पुलिस ने मछली चोरी के विवाद में हुई मारपीट के मामले में शनिवार को रिपोर्ट दर्ज की है।
मामले में पीड़ित राजेश मीणा पुत्र बजरंगलाल मीणा निवासी सीतारामपुरा कॉलोनी गांवडी ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया है कि वह आरआर फिशर्स बीसलपुर कंपनी में चौकीदारी का काम करता है और शुक्रवार को वह अपनी ड्यूटी पर था। जब उसने कुंदेड़ा में ड्यूटी पर फिरोज और जावेद को अवैध रूप से मछली चोरी करते हुए देखा।
जब राजेश ने उन्हें मछली चोरी नहीं करने के लिए कहा, तो वे आक्रोशित हो गए और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जानलेवा हमला कर दिया।आरोप लगाया कि फिरोज और जावेद ने राजेश के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया और लात-घूसों और सरिए से मारपीट की। राजेश को जाति-सूचक शब्दों से अपमानित भी किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई।
राजेश ने किसी तरह से अपनी जान बचाई और मौके से भाग गया। उसे गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज कराया गया। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है।


