Deoli News 26 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में शनिवार अपराह्न 3 बजे के बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया, जिससे शहरवासियों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।
तेज हवा और आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लेकिन तपती हुई धरती ने इन बूंदों को निगल लिया। आंधी की वजह से शहर के विभिन्न हिस्सों में पेड़ों की टहनियां टूट गईं और वार्ड नंबर 4 की सब्जी मंडी के पास एक बड़ा पेड़ जड़ से उखड़ गया। आंधी के कारण शहर में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम के अचानक बदलने से लोगों ने राहत की सांस ली।
मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी मौसम के अनिश्चित बने रहने की संभावना जताई है। शाम 4 बजे बाद फिर से धूप निकल गई। उल्लेखनीय है कि इन दिनों तेज गर्मी पड़ रही है। वहीं हीटवेव से लोग परेशान हैं।


