Deoli News 20 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमाननगर थाना क्षेत्र के अमरवासी गांव में दो लोगों पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला दर्ज हुआ है। इसे लेकर परिवादी कालुराम पुत्र गोपाल जाट और उनके पुत्र राकेश ने रिपोर्ट दी है।
रिपोर्ट में बताया कि भागचन्द पुत्र रामेश्वर जाट, संजय पुत्र भागचन्द जाट और लोकेश जाट पुत्र भागचन्द जाट ने कुल्हाड़ी और सरियों से हमला कर दिया, जिससे दोनों को सिर में गहरी चोटें आई हैं। पीड़ितों ने हनुमाननगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार बुधवार रात दोनों पीड़ित अपने घर पर काम कर रहे थे, तभी आरोपी वहां आए और उन पर हमला कर दिया। हमले में दोनों को सिर में गहरी चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।



