Deoli News 20 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक में शिक्षक संघ राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक ने निर्वाचन विभाग द्वारा चलाए जा रहे एसआईआर अभियान में बीएलओ पर अनावश्यक दबाव और निलंबन की कार्रवाई के विरोध में जिला कलक्टर को ज्ञापन सौपा है।

संगठन ने बीएलओ पर दबाव नहीं बनाने, निलंबन कार्रवाई को रद्द करने और एसआईआर कार्य की समय सीमा बढ़ाने की मांग की। ज्ञापन देने में जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा, कार्यकारी जिला अध्यक्ष परशुराम जाट, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रम सिंह मीणा, जिला कोषाध्यक्ष मोईन खान, शाखा देवली अध्यक्ष कमल किशोर चतुर्वेदी और अन्य संगठन के शामिल थे।
उन्होंने बताया कि बीएलओ पर उच्च अधिकारियों द्वारा धमकाने और निलंबन की कार्रवाई से मानसिक अवसाद और आत्महत्या जैसी घटनाएं हो रही हैं। शिक्षक संघ ने मांग की है कि बीएलओ पर अनावश्यक दबाव नहीं बनाया जाए और निलंबन कार्रवाई को रद्द किया जाए। साथ ही एसआईआर कार्य की समय सीमा बढ़ाने की मांग की है, ताकि बीएलओ अपना काम ठीक से कर सकें।

मंत्री सरेश सिंह रावत के बंगले में घुस गया लेपर्ड, फिर लेपर्ड ने यूं मचाया उत्पात


