Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsट्रैक्टर के नीचे दबे पिता-पुत्र, लेकिन पुत्र की हुई मौत

ट्रैक्टर के नीचे दबे पिता-पुत्र, लेकिन पुत्र की हुई मौत


Deoli News 20 नवंबर (दैनिक ब्यूरो थाना) क्षेत्र के चांदली की झोपड़ियां गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें पिता पुत्र हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिता गंभीर घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार चांदली की झोपड़ियां गांव में गुरुवार सुबह रमेश वैष्णव अपने पुत्र कन्हैयालाल के साथ अपने खेत पर थे। इस दौरान अचानक ट्रैक्टर पास में स्थित खाई में अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ट्रैक्टर के नीचे दबने से पुत्र कन्हैयालाल वैष्णव की मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर पर साथ काम कर रहे युवक के पिता रमेश वैष्णव गंभीर घायल हो गए। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से ट्रैक्टर के नीचे दबे पिता पुत्र को बाहर निकाला। इस दौरान हादसे की सूचना पर खेत पर ग्रामीण ओर परिजनों की भीड़ जमा हो गई। परिजन दोनों को देवली उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पुत्र कन्हैयालाल वैष्णव को मृत घोषित कर दिया।

जबकि पिता रमेश वैष्णव गंभीर हालत होने पर प्रथमिक उपचार के बाद जयपुर के लिए रैफर कर दिया। हादसे की सूचना पर देवली थाना पुलिस से सहायक उप निरीक्षक गोपाल लाल व पुलिसकर्मी दिनेश मीणा भी अस्पताल पहुंचे। जहां मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। वही शव पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल मामले में परिजनों की ओर से रिपोर्ट नहीं दी गई।

मंत्री सरेश सिंह रावत के बंगले में घुस गया लेपर्ड, फिर लेपर्ड ने यूं मचाया उत्पात

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d