-
उपखंड अधिकारी ने किया निरीक्षण
-
कई कर्मचारी अनुपस्थित भी मिले
-
सफाई व्यवस्था में पाई कमी
Deoli News 20 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उपखंड अधिकारी रूबी अंसार ने गुरुवार राजकीय उप जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया गया। इसमें अस्पताल परिसर, भवन, चिकित्सकीय व्यवस्थाओं तथा सभी वार्डों की समीक्षा की गई।
उपखंड अधिकारी कार्यालय की सूचना के मुताबिक निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की स्थिति असंतोषजनक पाई गई। जिस पर उपखंड अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई को नियमित प्रभावी और निगरानी-आधारित प्रणाली से संचालित करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी ने स्टाफ उपस्थिति की जांच की। जिसमें कई कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए।
इस पर उन्होंने सभी कर्मचारियों की उपस्थिति को समयबद्ध और पारदर्शी रखने के लिए सख्त व्यवस्था लागू करने को कहा। इसके अलावा महिला वार्ड, जनरल वार्ड और प्रसूति वार्ड का विशेष निरीक्षण किया। इन वार्डों में बेड व्यवस्था, मरीजों की सुविधा, साफ-सफाई, पेयजल व शौचालयों की उपलब्धता, दवा वितरण तथा स्टाफ की ड्यूटी व्यवस्था की विस्तृत जांच की गई। उन्होंने कहा कि महिला वार्ड में मरीजों की गोपनीयता और स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखा जाए तथा प्रसूति वार्ड में माताओं और नवजात शिशुओं के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान एक्स-रे कक्ष एवं लेबोरेट्री रूम का भी परीक्षण किया वहाँ उपकरणों के रख-रखाव, नियमित कमरों की साफ-सफाई तथा तकनीकी उपकरणों के सुरक्षित संचालन के निर्देश दिए। उन्होंने दवा भंडारण, पंजीयन काउंटर प्रतीक्षालय एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की।

फार्म भरवाने के लिए बीएलओ (शिक्षक) ने की मजदूरी, गेंती लेकर खोदा गड्ढा, हैरान कर देगा वीडियो


