Deoli News 20 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री साँवरिया सेठ मंदिर देवली का भंडार गुरुवार को समिति पदाधिकारियों की मौजूदगी में खोला गया। पहली बार की गणना में कुल 8 हजार 392 रुपए की राशि प्राप्त हुई।
भंडार की गणना मंदिर समिति के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में की गई। इस गणना में समिति उपाध्यक्ष सम्पत सुवालका, सत्यनारायण सेन, पंकज सुवालका, सचिव केपी सिंह नरुका, कोषाध्यक्ष मनीष पाराशर और सहसचिव पंकज सिंहल उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि देवली में कुचलवाड़ा रोड स्थित विद्युत निगम कार्यालय के मंदिर में भगवान सांवरिया सेठ विराजमान है। जहां विधिवत सुबह शाम पूजा अर्चना होती है और श्रद्धालु दर्शनों के लिए आते हैं।



